सियुआन द्वारा
- सूचीपत्र
- क्रिसमस का आरम्भ
प्रभु यीशु का जन्म मानवजाति के लिए परमेश्वर के प्रेम और उद्धार के कारण हुआ
हमारे लिए प्रभु यीशु की इच्छाएं और अपेक्षाएं क्या हैं
क्या हम वास्तव में प्रभु की आराधना कर रहे हैं?
परमेश्वर की इच्छा के अनुरूप कैसे हों और उनकी प्रशंसा कैसे अर्जित करें
क्रिसमस का आरम्भ
हर साल, जैसे जैसे क्रिसमस करीब आता है, सड़क पर दुकानें सांता क्लॉस और क्रिसमस ट्री के साथ क्रिसमस उपहारों के चमकदार प्रदर्शनी की व्यवस्था करती हैं। पेड़ों और इमारतों पर कई रंगीन रोशनियाँ लगी होती हैं, और पूरे शहर लालटेन और रंगीन झालरों से सजे होते हैं, और हर जगह आनंद और जोश होता है। ईसाई धर्म के लिए, क्रिसमस एक बहुत ही खास समय है, और क्रिसमस से कई महीने पहले से, कई कलिसियायें क्रिसमस के अवकाश के लिए आवश्यक सभी चीज़ें तैयार करने में व्यस्त होने लगती हैं। क्रिसमस के दिन, कलिसियायें भर जाती हैं, और भाई-बहन उत्सव में शामिल होते हैं, क्रिसमस की दावत खाते हैं, नाटकों का मंचन करते हैं और प्रभु यीशु की आराधना करते हैं, आदि। हर किसी का चेहरा खुशियों से चमकता है। हालांकि, जब हम प्रभु यीशु के जन्म का जश्न मनाने के लिए खुशी से इकट्ठे होते हैं, तब क्या हम क्रिसमस का अर्थ समझते हैं? शायद भाई-बहन कहें, “प्रभु यीशु को सभी मानवजाति के छुटकारे के लिए क्रूस पर ठोका गया था, और इसलिए प्रभु यीशु के जन्म की यादगारी में और उसका उत्सव मनाने के लिए, ईसाईयों ने क्रिसमस की स्थापना की। हालाँकि जिस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था, वह बाइबिल में दर्ज नहीं है, फिर भी मसीह के सुसमाचार के विस्तार के साथ क्रिसमस धीरे-धीरे दुनिया भर में एक अवकाश बन गया।” हम इसे जानते होंगे, लेकिन क्या हम वास्तव में प्रभु यीशु के जन्म के पीछे छिपे हमारे लिए परमेश्वर के प्यार और उसकी इच्छा के बारे में जानते हैं? हम कैसे क्रिसमस के प्रति वैसा दृष्टिकोण रख सकते हैं जो कि प्रभु के हृदय के अनुसार हो? पढना जारी रखे

