
“क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा” (मत्ती 24:27)।
पढना जारी रखे

“क्योंकि जैसे बिजली पूर्व से निकलकर पश्चिम तक चमकती है, वैसे ही मनुष्य के पुत्र का भी आना होगा” (मत्ती 24:27)।
पढना जारी रखेसंदर्भ के लिए बाइबल के पद:
“तब अय्यूब उठा, और बागा फाड़, सिर मुँड़ाकर भूमि पर गिरा और दण्डवत् करके कहा, ‘मैं अपनी माँ के पेट से नंगा निकला और वहीं नंगा लौट जाऊँगा; यहोवा ने दिया और यहोवा ही ने लिया; यहोवा का नाम धन्य है'” (अय्यूब 1:20-21)।
“उसने कहा, ‘अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिस से तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा; और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा।‘ अत: अब्राहम सबेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकल कर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी। … जब और वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुँचे; और अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँध कर वेदी पर की लकड़ी के ऊपर रख दिया। फिर अब्राहम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे” (उत्पत्ति 22:2-3, 9-10)।
पढना जारी रखेयहोवा परमेश्वर की चेतावनी के प्रति नीनवे और सदोम की प्रतिक्रिया में स्पष्ट अन्तर
उलट दिए जाने का क्या अर्थ है? बोलचाल की भाषा में, इसका अर्थ है लोप हो जाना। परन्तु किस प्रकार से? कौन एक नगर को पूर्ण रूप से उलट सकता है? किसी मनुष्य के लिए ऐसा काम करना असम्भव है, हाँ वास्तव में। ये लोग कोई मूर्ख नहीं थे; ज्यों ही उन्होंने इस घोषणा को सुना, त्यों ही वे इसके अभिप्राय को समझ गये। वे जानते थे कि यह परमेश्वर की ओर से आया था; वे जानते थे कि परमेश्वर अपना कार्य करने जा रहा था; वे जानते थे कि उनकी दुष्टता ने यहोवा परमेश्वर को क्रोधित किया और उसके क्रोध को उनके ऊपर उतारा था; जिससे वे शीघ्र ही अपने नगर के साथ नष्ट हो जाने वाले थे। यहोवा परमेश्वर की चेतावनी को सुनने के पश्चात् नगर के लोगों ने किस प्रकार बर्ताव किया था? बाइबल राजा से लेकर एक आम आदमी तक, इन सभी लोगों की प्रतिक्रिया का बहुत ही विस्तार से वर्णन करती है। जैसा पवित्र शास्त्र में लिखा हुआ है: “तब नीनवे के मनुष्यों ने परमेश्वर के वचन की प्रतीति की; और उपवास का प्रचार किया गया और बड़े से लेकर छोटे तक सभों ने टाट ओढ़ा। तब यह समाचार नीनवे के राजा के कान में पहुँचा; और उसने सिंहासन पर से उठ, अपने राजकीय वस्त्र उतारकर टाट ओढ़ लिया, और राख पर बैठ गया। राजा ने प्रधानों से सम्मति लेकर नीनवे में इस आज्ञा का ढिंढोरा पिटवाया: ‘क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या भेड़-बकरी, या अन्य पशु, कोई कुछ भी न खाए; वे न खाएँ और न पानी पीएँ। मनुष्य और पशु दोनों टाट ओढ़ें, और वे परमेश्वर की दोहाई चिल्ला-चिल्ला कर दें; और अपने कुमार्ग से फिरें; और उस उपद्रव से, जो वे करते हैं, पश्चाताप करें। …'”
यहोवा परमेश्वर की घोषणा को सुनने के पश्चात्, नीनवे के लोगों ने एक ऐसे रवैये का प्रदर्शन किया जो सदोम के लोगों से पूरी तरह विपरीत था—सदोम के लोगों ने खुले तौर पर परमेश्वर का विरोध किया, और बुरे से बुरा कार्य करते चले गए, परन्तु इन वचनों को सुनने के पश्चात्, नीनवे के लोगों ने इस विषय को नज़रअंदाज़ नहीं किया, न ही उन्होंने प्रतिरोध किया; उसके बजाए उन्होंने परमेश्वर पर विश्वास किया और उपवास की घोषणा की। “विश्वास किया” क्या संकेत करता है? यह शब्द स्वतः ही विश्वास और समर्पण की ओर संकेत करता है। यदि हम इस शब्द का वर्णन करने के लिए नीनवे के नागरिकों के वास्तविक व्यवहार का उपयोग करते हैं, तो इसका अर्थ यह है कि उन्होंने विश्वास किया कि परमेश्वर ने जैसा कहा था वैसा वह कर सकता है और करेगा, और वे पश्चाताप करने के लिए तैयार थे। क्या नीनवे के लोग सन्निकट विनाश के सामने भय महसूस करते थे? यह उनका विश्वास था जिसने उनके हृदयों में भय डाला था। ठीक है, तो नीनवे के लोगों के विश्वास और भय को प्रमाणित करने के लिए हम क्या उपयोग कर सकते है? यह वैसा ही है जैसा बाइबल कहती हैः “और उन्होंने उपवास का प्रचार किया और बड़े से लेकर छोटे तक सभों ने टाट ओढ़ा।” कहने का तात्पर्य है कि नीनवे के लोगों ने सचमुच में विश्वास किया था, और इस विश्वास से भय उत्पन्न हुआ, जिसने उसके बाद उपवास करने और टाट ओढ़ने के लिए प्रेरित किया था। इस प्रकार से उन्होंने अपने आरम्भिक पश्चाताप को दिखाया था। सदोम के लोगों के बिल्कुल विपरीत, नीनवे के लोगों ने न केवल परमेश्वर का विरोध नहीं किया, बल्कि उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यों के जरिए स्पष्ट रुप से अपने पश्चाताप को भी दिखाया था। नि:संदेह, यह केवल नीनवे के आम लोगों के लिए नहीं था; उनका राजा भी इससे अछूता नहीं था।

नीनवे के राजा का पश्चाताप यहोवा परमेश्वर की प्रशंसा पाता है
जब नीनवे के राजा ने यह सन्देश सुना, वह अपने सिंहासन से उठा खड़ा हुआ, अपने वस्त्र उतार डाले, टाट पहन लिया और राख में बैठ गया। तब उसने घोषणा की कि नगर में किसी को भी कुछ भी चखने की अनुमति नहीं दी जाएगी, कोई मवेशी, भेड़-बकरी, और बैल घास नहीं चरेगा और पानी नहीं पिएगा। मनुष्य और पशु दोनों को एक समान टाट ओढ़ना था; लोग बड़ी लगन से परमेश्वर से विनती करेंगे। साथ ही राजा ने भी घोषणा की कि उनमें से हर एक अपने बुरे मार्गों से फिरे और अपने उपद्रव के कार्यों को छोड़ दे। पश्चाताप के कार्यों की इस श्रृंखला को देखते हुए, नीनवे के राजा ने अपने हृदय से पश्चाताप का प्रदर्शन किया। उसने एक के बाद एक जो कार्य किये—अपने सिंहासन से उठना, अपने राजकीय वस्त्र को उतारना, टाट ओढ़ना और राख में बैठ जाना—यह लोगों को बताती है कि नीनवे के राजा ने अपने शाही रुतबे को दरकिनार कर आम लोगों के साथ टाट ओढ़ लिया था। कहने का तात्पर्य है कि नीनवे का राजा यहोवा परमेश्वर से आई घोषणा को सुनने के पश्चात् अपने बुरे मार्ग या अपने उपद्रव के कार्यों को जारी रखने के लिए अपने शाही पद जमा नहीं रहा; उसके बजाए, उसने उस अधिकार को किनारे रख दिया जो उसके पास था और यहोवा परमेश्वर के सामने पश्चाताप किया। इस समय नीनवे का राजा, एक राजा के समान पश्चाताप नहीं कर रहा था; वह परमेश्वर की एक सामान्य प्रजा के रूप में अपने पापों का अंगीकार करने और पश्चाताप करने के लिए परमेश्वर के सामने आया था। उसके अलावा, उसने पूरे शहर से भी कहा कि वे उसके समान यहोवा परमेश्वर के सामने अपने पापों का अंगीकार करें और पश्चाताप करें; इसके अतिरिक्त, उसके पास एक विशिष्ट योजना थी कि ऐसा कैसे करना है, जैसा पवित्र शास्त्र में देखा जाता है: “क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या भेड़-बकरी, या अन्य पशु, कोई कुछ भी न खाए; वे न खाएँ और न पानी पीएँ। …और वे परमेश्वर की दोहाई चिल्ला-चिल्ला कर दें; और अपने कुमार्ग से फिरें; और उस उपद्रव से, जो वे करते हैं, पश्चाताप करें।” नगर का शासक होने के नाते, नीनवे का राजा उच्चतम पद और सामर्थ्य धारण करता था और जो वह चाहता था कर सकता था। जब उसने यहोवा परमेश्वर की घोषणा को सामने पाया, तो वह उस मामले को नज़रअंदाज़ कर सकता था या बस यों ही अकेले अपने पापों का पश्चाताप और अंगीकार कर सकता था; जहाँ तक यह बात है कि उस शहर के लोगों ने पश्चाताप करने का चयन किया था या नहीं, वह उस मामले की पूर्ण रूप से उपेक्षा कर सकता था। फ़िर भी, नीनवे के राजा ने ऐसा कतई नहीं किया। वह न केवल अपने सिंहासन पर से उठा, बल्कि टाट एवं राख को ओढ़ा और यहोवा परमेश्वर के सामने अपने पापों का अंगीकार और पश्चाताप किया, उसने अपने नगर के भीतर के सभी लोगों और पशुओं को भी ऐसा करने का आदेश दिया। यहाँ तक कि उसने लोगों को आदेश दिया कि “परमेश्वर की दोहाई चिल्ला चिल्लाकर दो।” कार्यों की इस श्रृंखला के जरिए, नीनवे के राजा ने सचमुच में वो हासिल किया जिसे एक शासक को करना चाहिए; उसके द्वारा किये गये कार्यों को करना मानव इतिहास में किसी भी राजा के लिए कठिन था, साथ ही यह एक ऐसी चीज़ भी है जो कोई भी नहीं कर पाया था। इन कार्यों को मानव इतिहास में अभूतपूर्व उद्यम कहा जा सकता है; वे इस योग्य हैं कि मानवजाति के द्वारा उनका उत्सव मनाया और अनुकरण किया जाए। मनुष्य के अरुणोदय के समय से ही, प्रत्येक राजा ने परमेश्वर का प्रतिरोध और विरोध करने में अपनी प्रजा की अगुवाई की थी। किसी ने भी अपनी दुष्टता के निमित्त छुटकारे की खोज करने के लिए, यहोवा परमेश्वर की क्षमा पाने के लिए और सन्निकट दण्ड से बचने के लिए परमेश्वर से विनती करने हेतु अपनी प्रजा की अगुवाई नहीं की थी। फ़िर भी, नीनवे का राजा अपनी प्रजा को परमेश्वर की ओर ले जाने में, अपने अपने बुरे मार्गों को छोड़ने में और उपद्रव के कार्यों को रोकने में समर्थ था। इससे बढ़कर, वह अपने सिंहासन को छोड़ने के लिए भी समर्थ था, और इसके बदले, यहोवा परमेश्वर अपने फैसले से फ़िर गया, उसने अपना मन बदल लिया और उसने अपना क्रोध त्याग दिया, और उस नगर के लोगों को जीवित रहने की अनुमति दी और उन्हें सर्वनाश से बचा लिया। इस राजा के कार्यों को मानव इतिहास में केवल एक दुर्लभ आश्चर्य कर्म ही कहा जा सकता है; यहाँ तक कि उन्हें भ्रष्ट मनुष्यों का आदर्श भी कहा जा सकता है जो परमेश्वर के सम्मुख अपने पापों का अंगीकार और पश्चाताप करते हैं।
परमेश्वर नीनवे के नागरिकों के हृदय की गहराइयों में सच्चा पश्चाताप देखता है
परमेश्वर की घोषणा को सुनने के पश्चात्, नीनवे के राजा और उसकी प्रजा ने कार्यों की एक श्रंखला को अंजाम दिया। उनके व्यवहार और कार्यों की प्रकृति क्या है? दूसरे शब्दों में, उनके समग्र चाल चलन का सार-तत्व क्या है? जो कुछ उन्होंने किया वो क्यों किया? परमेश्वर की नज़रों में उन्होंने सच्चाई से पश्चाताप किया था, न केवल इसलिए क्योंकि उन्होंने पूरी लगन से परमेश्वर से प्रार्थना की थी और उसके सम्मुख अपने पापों का अंगीकार किया था, बल्कि इसलिए क्योंकि उन्होंने अपने बुरे व्यवहार का परित्याग कर दिया था। उन्होंने इस तरह से कार्य किया था क्योंकि परमेश्वर के वचनों को सुनने के पश्चात्, वे अविश्वसनीय रूप से भयभीत थे और यह विश्वास करते थे कि वह वही करेगा जैसा उसने कहा है। उपवास करने, टाट पहनने और राख में बैठने के द्वारा, वे अपने मार्गों का पुन: सुधार करना, दुष्टता से अलग रहने की अपनी तत्परता को प्रकट करना, यहोवा परमेश्वर के क्रोध को रोकने के लिए उससे प्रार्थना करना, और अपने निर्णय साथ ही साथ उस विपत्ति को वापस लेने के लिए यहोवा परमेश्वर से विनती करना चाहते थे जो उन पर आने ही वाली थी। उनके सम्पूर्ण चालचलन को जाँचने से हम देख सकते हैं कि वे पहले से ही समझ गए थे कि उनके पहले के बुरे काम यहोवा परमेश्वर के लिए घृणास्पद थे और वे उस कारण को समझ गए थे कि वह क्यों उन्हें शीघ्र नष्ट कर देगा। इन कारणों से, वे सभी पूर्ण रूप से पश्चाताप करना, अपने बुरे मार्गों से फिरना और उपद्रव के कार्यों का परित्याग करना चाहते थे। दूसरे शब्दों में, जब एक बार उन्हें यहोवा परमेश्वर की घोषणा के बारे में पता चल गया, तब उनमें से हर एक ने अपने हृदय में भय महसूस किया; उन्होंने आगे से अपने बुरे आचरण को निरन्तर जारी नहीं रखा और न ही उन कार्यों को करते रहे जिनसे यहोवा परमेश्वर घृणा करता था। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यहोवा परमेश्वर से अपने पिछले पापों को क्षमा करने के लिए और उनके पापों के अनुसार उनसे बर्ताव नहीं करने के लिए विनती की थी। वे दोबारा दुष्टता में कभी संलग्न न होने के लिए और यहोवा परमेश्वर के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए तैयार थे, वे फ़िर कभी यहोवा परमेश्वर को क्रोध नहीं दिलाएँगे। उनका पश्चाताप सच्चा और सम्पूर्ण था। यह उनके हृदय की गहराइयों से आया था और यह बनावटी नहीं था, और न ही थोड़े समय का था।
जब एक बार नीनवे के लोग, सर्वोच्च राजा से लेकर उसकी प्रजा तक, यह जान गए कि यहोवा परमेश्वर उनसे क्रोधित था, तो उनका हर एक कार्य, उनका सम्पूर्ण व्यवहार, साथ ही साथ उनका हर एक निर्णय और चुनाव परमेश्वर की दृष्टि में स्पष्ट और साफ थे। परमेश्वर का हृदय उनके व्यवहार के अनुसार बदल गया। ठीक उस क्षण परमेश्वर की मनःस्थिति क्या थी? बाइबल तुम्हारे उस प्रश्न का उत्तर दे सकती है। जैसा पवित्र शास्त्र में लिखा हुआ है: “जब परमेश्वर ने उनके कामों को देखा, कि वे कुमार्ग से फिर रहे हैं, तब परमेश्वर ने अपनी इच्छा बदल दी, और उनकी जो हानि करने की ठानी थी, उसको न किया।” यद्यपि परमेश्वर ने अपना मन बदल लिया था, फ़िर भी उसकी मनःस्थिति बिल्कुल भी जटिल नहीं थी। उसने बस अपने क्रोध को प्रकट किया, फिर अपने क्रोध को शांत किया, और फ़िर नीनवे शहर के ऊपर उस विपत्ति को न लाने का निर्णय लिया। परमेश्वर के निर्णय—उस विपत्ति से नीनवे के नागरिकों को बख्श देना—के इतना शीघ्र होने का कारण यह है कि परमेश्वर ने नीनवे के हर एक व्यक्ति के हृदय का अवलोकन किया था। उसने देखा कि उनके हृदय की गहराइयों में क्या था: अपने पापों के लिए उनका सच्चा अंगीकार और पश्चाताप, परमेश्वर में उनका सच्चा विश्वास, उनकी गहरी समझ कि कैसे उनके बुरे कार्यों ने उसके स्वभाव को क्रोधित किया, और यहोवा परमेश्वर के सन्निकट दण्ड के परिणाम स्वरूप उत्पन्न भय। साथ ही, यहोवा परमेश्वर ने उनके हृदय की गहराइयों से निकली उनकी प्रार्थनाओं को सुना जो उससे विनती कर रहे थे कि वह उनके विरुद्ध अपने क्रोध को रोक दे जिससे वे इस विपत्ति से बच सकें। जब परमेश्वर ने इन सभी तथ्यों का अवलोकन कर किया, तो थोड़ा-थोड़ा करके उसका क्रोध जाता रहा। इसके बावजूद कि उसका क्रोध पहले कितना विशाल था, जब उसने इन लोगों के हृदय की गहराइयों में सच्चा पश्चाताप देखा तो इसने उसके हृदय को छू लिया, और इसलिए वह उनके ऊपर विपत्ति नहीं डालना चाहता था, और उसने उन पर क्रोध करना बंद कर दिया। इसके बजाए उसने लगातार उनके प्रति करुणा और सहनशीलता का विस्तार किया और लगातार उनका मार्गदर्शन और उनकी आपूर्ति की।
— “वचन देह में प्रकट होता है” में “स्वयं परमेश्वर, जो अद्वितीय है II” से उद्धृत
एक बार प्रभु यीशु ने कहा था, “मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है” (मत्ती 4:17)। प्रभु हम सब से यही चाहता है। सिर्फ़ सच्चा पश्चाताप करने पर ही हम परमेश्वर द्वारा बचाये जा सकते हैं और भीषण पीड़ा से पहले स्वर्गिक राज्य में लाये जा सकते हैं। तो सच्चा पश्चाताप क्या है, और हम यह कैसे कर सकते हैं? प्रेरित होने के लिए अभी पढ़ें।
हिंदी बाइबल स्टडी—आपकी आस्था को मजबूत करना—पढ़ने के बेहद योग्य
Morning Prayer – Christian Music – Hindi Praise Song Collection
00:00:00 सच्ची प्रार्थना
00:07:46 सच्ची प्रार्थना में प्रवेश कैसे किया जाता है
00:11:52 प्रार्थना के मायने
00:15:21 अगर तुम ईश्वर में विश्वास करते हो तो उसे अपना हृदय सौंप दो
00:22:21 परमेश्वर के समक्ष अपने हृदय को शांत करने पर तुम्हें ध्यान देना चाहिए
00:26:53 परमेश्वर के समक्ष अपने हृदय को शांत रखने के फ़ायदे
00:32:33 परमेश्वर के समक्ष शांत रहने का अभ्यास
00:36:53 जब तुम खोलते हो अपना हृदय परमेश्वर के लिए
00:40:34 उम्मीद करता है परमेश्वर कि इंसान उसके वचनों के प्रति निष्ठावान बन सके
00:47:52 परमेश्वर के कथन मनुष्य के लिए सर्वोत्तम निर्देश हैं
00:51:55 इंसान ईश्वर से हमेशा माँगता क्यों रहता है?
00:54:49 कौन परमेश्वर की इच्छा की परवाह कर सकता है?
01:00:25 ईश्वर की इच्छा को निराश नहीं कर सकते तुम
01:04:02 पूर्ण कैसे किए जाएँ
01:08:21 परमेश्वर इंसान से सच्चे प्रायश्चित की आशा करता है
प्रार्थना क्या है – प्रार्थना का अर्थ जानें – सीखें कि प्रार्थना कैसे करें
ईसाई गाना खण्ड, आपके साथ ईसाई आराधना भजन वीडियो, स्तुति भजन वीडियो साथ और भी बहुत कुछ साझा करता है। आइये हम सब मिलकर सच्चे हृदय से परमेश्वर की स्तुति करें!

जैसे-जैसे जीवनशैली तेज़-तर्रार होती जाती है, अनजाने में, हमारे दिल पर कुछ तुच्छ मामलों का कब्ज़ा हो जाता है, इस कारण से, मैं परमेश्वर के करीब होने की संभावना कम हो जाती है और परिणामस्वरूप, मेरी आत्मा में तेजी से कमी आती है। जब मैं अभी भी इस बारे में चिंतित था, तो प्रभु की एक बहन ने मुझे एक ऐप सुझाया। मैंने तब इसे स्थापित किया और इसके समृद्ध संसाधन, परमेश्वर के वचन, भजन, विभिन्न वीडियो और फिल्में, कोरस प्रदर्शन, एमवी, अनुभव, भाइयों और बहनों के जीवन प्रवेश के गवाहियां, आदि। मुझे लगता है कि मैं जीवन के जीवित जल को खोजने लगता हूं, और दिल से सच्चाई के प्रावधान का आनंद लें। धीरे-धीरे, परमेश्वर के साथ मेरा संबंध ठीक हो गया। मैं परमेश्वर की कृपा और मेरे लिए आशीष के लिए बहुत आभारी हूं। इस अवसर पर, मैं आपको ऐप की सलाह भी देता हूं, उम्मीद करता हूं कि हम सभी परमेश्वर के जीवन का प्रावधान प्राप्त कर सकते हैं और इस मंच के माध्यम से अनन्त जीवन का मार्ग प्राप्त कर सकते हैं।
पढना जारी रखेChristian movie in hindi अंश 5 : “बाइबल और परमेश्वर” – परमेश्वर के पदचिह्नों पर चलने वाले ही अनंत जीवन का मार्ग पा सकते हैं
पढना जारी रखेपरमेश्वर के कथन, विचारों और कार्यों के इन उदाहरणों को समझने के द्वारा, क्या तुम परमेश्वर के धर्मी स्वभाव को समझने में समर्थ हो, जो एक ऐसा स्वभाव है जिसे ठेस नहीं पहुंचाई जा सकती है? अंत में, इसकी परवाह किए बगैर कि मनुष्य कितना समझ सकता है, यह उस स्वभाव का एक पहलू है जो केवल स्वयं परमेश्वर के पास ही है। अपमान के प्रति परमेश्वर की असहिष्णुता उसका विशिष्ट सार है; परमेश्वर का क्रोध उसका विशिष्ट स्वभाव है; परमेश्वर का प्रताप उसका विशिष्ट सार है। परमेश्वर के क्रोध के पीछे का सिद्धान्त उस पहचान और स्थिति को दर्शाता है जिसे सिर्फ उसने धारण किया है। यह जिक्र करने की आवश्यकता नहीं है कि यह स्वयं अद्वितीय परमेश्वर के सार का एक प्रतीक भी है। परमेश्वर का स्वभाव उसका स्वयं का अंतर्निहित सार है। यह समय के गुज़रने के साथ बिल्कुल भी नहीं बदलता है, और जब कभी स्थान परिवर्तित होता है तब भी यह नहीं बदलता है। उसका अंतर्निहित स्वभाव उसका स्वाभाविक सार है। वह चाहे जिस किसी पर भी अपना कार्य क्यों न करे, न तो उसका सार बदलता है और न ही उसका धर्मी स्वभाव। जब कोई परमेश्वर को क्रोधित करता है, तो जिसे वह आगे भेजता है वह उसका अंतर्निहित स्वभाव है; इस समय उसके क्रोध के पीछे का सिद्धान्त नहीं बदलता है, और न ही उसकी अद्वितीय पहचान और हैसियत बदलती है। अपने सार में परिवर्तन के कारण या स्वभाव के अलग-अलग सारों को उत्पन्न करने के कारण वह क्रोधित नहीं होता है, बल्कि इसलिए होता है क्योंकि उसके विरुद्ध मनुष्य का विरोध उसके स्वभाव को ठेस पहुंचाता है। मनुष्य का परमेश्वर को स्पष्ट रूप से ललकारना परमेश्वर की अपनी पहचान और हैसियत के लिए एक गम्भीर चुनौती है। परमेश्वर की नज़र में, जब मनुष्य उसे चुनौती देता है, तब मनुष्य उससे मुकाबला कर रहा है और उसके क्रोध की परीक्षा ले रहा है। जब मुनष्य परमेश्वर का विरोध करता है, जब मनुष्य परमेश्वर से मुकाबला करता है, जब मनुष्य लगातार उसके क्रोध की परीक्षा लेता है—यह वही समय है जब उसका पाप अनियंत्रित हो जाता है—तब परमेश्वर का क्रोध स्वाभाविक रूप से अपने आपको प्रकट एवं प्रस्तुत करेगा। इसलिए, परमेश्वर के क्रोध का प्रकटीकरण संकेत करता है कि समस्त बुरी ताकतें अस्तित्व में नहीं रहेंगी; यह संकेत करता है कि सभी उपद्रवी शक्तियों को नष्ट किया जाएगा। यह परमेश्वर के धर्मी स्वभाव की अद्वितीयता है, और यह परमेश्वर के क्रोध की अद्वितीयता है। जब परमेश्वर की गरिमा और पवित्रता को चुनौती दी जाती है, जब मनुष्य के द्वारा धर्मी ताकतों को रोका जाता है और मनुष्य द्वारा इसकी अनदेखी की जाती है, तब परमेश्वर अपने क्रोध को भेजेगा। परमेश्वर के सार के कारण, पृथ्वी की वे सारी ताकतें जो परमेश्वर का मुकाबला करती हैं, उसका विरोध करती हैं और उसके साथ संघर्ष करती हैं वे बुरी, भ्रष्ट और अधर्मी हैं; वे शैतान की ओर से आती हैं और उसी की हैं। क्योंकि परमेश्वर धर्मी है, प्रकाश और दोषरहित पवित्रता से संबंधित है, इसलिए समस्त चीज़ें जो बुरी, भ्रष्ट और शैतान की हैं वे परमेश्वर के क्रोध के प्रकट होने के साथ ही विलुप्त हो जाएंगी।
पढना जारी रखेChristian devotional song in hindi | लोग परमेश्वर से ईमानदारी से प्रेम क्यों नहीं करते? (Lyrics)
ईश्वर ने हर चीज़ बनाई, इंसान बनाए,
और आज वो लोगों के बीच आ गया है,
पर इंसान उस पर वार करे, बदला ले।
क्या ईश्वर के काम से उसे लाभ नहीं?
क्या वो उसे संतुष्ट नहीं कर पाता?
इंसान ईश्वर को नकारता क्यों है?
इंसान इतना रूखा, उदासीन क्यों है?
धरती लाशों से ढकी क्यों है?
क्या ईश्वर की बनाई दुनिया की हालत ये है?
जिस इंसान को वो इतनी संपदा देता,
उस इंसान के हाथ उसके लिए ख़ाली क्यों हैं?

परमेश्वर कहते हैं, “अंत के दिनों का कार्य वचनों को बोलना है। वचनों के माध्यम से मनुष्य में बड़े परिवर्तन किए जा सकते हैं। इन वचनों को स्वीकार करने पर इन लोगों में हुए परिवर्तन उन परिवर्तनों की अपेक्षा बहुत अधिक बड़े हैं जो चिन्हों और अद्भुत कामों को स्वीकार करने पर अनुग्रह के युग में लोगों पर हुए थे। क्योंकि, अनुग्रह के युग में, हाथ रखने और प्रार्थना से दुष्टात्माओं को मनुष्य से निकाला जाता था, परन्तु मनुष्य के भीतर का भ्रष्ट स्वभाव तब भी बना रहता था। मनुष्य को उसकी बीमारी से चंगा कर दिया जाता था और उसके पापों को क्षमा किया जाता था, परन्तु वह कार्य, कि आखिर किस प्रकार मनुष्य के भीतर से उन शैतानी स्वभावों को निकाला जाना है, अभी भी बाकी था। मनुष्य को केवल उसके विश्वास के कारण ही बचाया गया था और उसके पापों को क्षमा किया गया था, परन्तु उसका पापी स्वभाव उसमें से निकाला नहीं गया था और वह तब भी उसके अंदर बना हुआ था। मनुष्य के पापों को देहधारी परमेश्वर के द्वारा क्षमा किया गया था, परन्तु इसका अर्थ यह नहीं है कि मनुष्य के भीतर कोई पाप नहीं रह गया है। पाप बलि के माध्यम से मनुष्य के पापों को क्षमा किया जा सकता है, परन्तु मनुष्य इस मसले को हल करने में पूरी तरह असमर्थ रहा है कि वह कैसे आगे और पाप नहीं कर सकता है और कैसे उसके पापी स्वभाव को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है और उसे रूपान्तरित किया जा सकता है। परमेश्वर के सलीब पर चढ़ने के कार्य की वजह से मनुष्य के पापों को क्षमा किया गया था, परन्तु मनुष्य पुराने, भ्रष्ट शैतानी स्वभाव में जीवन बिताता रहा। ऐसा होने के कारण, मनुष्य को भ्रष्ट शैतानी स्वभाव से पूरी तरह से बचाया जाना चाहिए ताकि मनुष्य का पापी स्वभाव पूरी तरह से दूर किया जाए और वो फिर कभी विकसित न हो, जो मनुष्य के स्वभाव को बदलने में सक्षम बनाये। इसके लिए मनुष्य के लिए आवश्यक है कि वह जीवन में उन्नति के पथ को, जीवन के मार्ग को, और अपने स्वभाव को परिवर्तित करने के मार्ग को समझे। साथ ही इसके लिए मनुष्य को इस मार्ग के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है ताकि मनुष्य के स्वभाव को धीरे-धीरे बदला जा सके और वह प्रकाश की चमक में जीवन जी सके, और वो जो कुछ भी करे वह परमेश्वर की इच्छा के अनुसार हो, ताकि वो अपने भ्रष्ट शैतानी स्वभाव को दूर कर सके, और शैतान के अंधकार के प्रभाव को तोड़कर आज़ाद हो सके, और उसके परिणामस्वरूप पाप से पूरी तरह से ऊपर उठ सके। केवल तभी मनुष्य पूर्ण उद्धार प्राप्त करेगा” (“देहधारण का रहस्य (4)”)।
पढना जारी रखेयह वाक्य “मनुष्य का पुत्र तो सब्त के दिन का भी प्रभु है” लोगों को बताता है कि परमेश्वर का सब कुछ आध्यात्मिक है, और यद्यपि परमेश्वर तुम्हारी सारी भौतिक जरूरतों को पूरा कर सकता है, और जब एक बार तुम्हारी भौतिक आवश्यकताएँ पूरी कर दी जाती हैं, तो क्या इन चीज़ों की सन्तुष्टि तुम्हें सत्य की खोज के बदले हो सकती हैं? यह बिल्कुल भी संभव नहीं है! परमेश्वर का स्वभाव और जो उसके पास है तथा जो वह है जिसके बारे में हमने सभाओं में विचार विमर्श किया है दोनों सत्य हैं। इसे भारी कीमत के भौतिक पदार्थों के द्वारा तौला नहीं जा सकता है और ना ही उसके मूल्य को पैसे में गिना जा सकता है, क्योंकि वह एक भौतिक पदार्थ नहीं है, और यह प्रत्येक व्यक्ति के हृदय की आवश्यकताओं को प्रदान करता है। प्रत्येक मनुष्य के लिए, इन अस्पृश्य सच्चाईयों का मूल्य किसी भी भौतिक चीज़ से जिन्हें तुम अच्छा, और सही समझते हो बढ़कर होना चाहिए, सही है न? यह कथन ऐसा है जिस पर तुम लोगों को लम्बे समय तक बने रहने की आवश्यकता है। जो कुछ मैंने कहा था उसका मुख्य बिन्दु यह है कि परमेश्वर का स्वरूप और उसका सब कुछ हर एक व्यक्ति के लिए अति महत्वपूर्ण चीज़ें हैं और इन्हें किसी भौतिक पदार्थ के द्वारा बदला नहीं जा सकता है। मैं तुम्हें एक उदाहरण दूँगाः जब तुम्हें भूख लगती है, तो तुम्हें भोजन की आवश्यकता होती है। यह भोजन तुम्हारे लिए अच्छा हो सकता है या इसमें तुम्हारे लिए अभाव हो सकता है, किन्तु जब तक यह तुम्हें तृप्त करता है, भूखे होने का वह अप्रिय एहसास वहां नहीं होगा—वह चला जाएगा। तुम वहां आराम से बैठ सकते हो, और तुम्हारा शरीर आराम से रहेगा। लोगों की भूख का भोजन से समाधान किया जा सकता है, किन्तु जब तुम परमेश्वर का अनुसरण करते हो, और तुम्हें यह एहसास होता है कि तुम्हारे पास उसकी कोई समझ नहीं है, तो तुम अपने हृदय के खालीपन का समाधान कैसे करोगे? क्या इसका समाधान भोजन से किया जा सकता है? या जब तुम परमेश्वर का अनुसरण कर रहे हो और उसकी इच्छा को नहीं समझते हो, तो तुम अपने हृदय की उस भूख को मिटाने के लिए किस चीज़ का प्रयोग कर सकते हो? परमेश्वर के द्वारा उद्धार के तुम्हारे अनुभव की प्रक्रिया में, जब तुम अपने स्वभाव में एक परिवर्तन का अनुसरण कर रहे हो, यदि तुम उसकी इच्छा को नहीं समझोगे या यह नहीं जानोगे कि सच्चाई क्या है, और यदि तुम परमेश्वर के स्वभाव को नहीं समझोगे, तो क्या तुम अति व्याकुलता का एहसास नहीं करोगे? क्या तुम अपने हृदय में एक बड़ी भूख और प्यास का एहसास नहीं करते हो? क्या इन एहसासों ने तुम्हें तुम्हारे हृदय में शांति का एहसास करने से रोक नहीं दिया है? तो तुम अपने हृदय की भूख के लिए क्या कर सकते हो—क्या इसका समाधान करने के लिए कोई तरीका है? कुछ लोग खरीद फरोख्त के लिए बाज़ार जाते हैं, कुछ लोग भरोसा करने के लिए मित्रों को ढूँढ़ लेते हैं, कुछ लोग जी भरकर सोते हैं, कुछ अन्य लोग और ज़्यादा परमेश्वर के वचनों को पढ़ते हैं, या अपने कर्तव्यों को निभाने के लिए कठिन मेहनत और अधिक कोशिश करते हैं। क्या ये चीज़ें तुम्हारी वास्तविक कठिनाईयों को सुलझा सकती हैं? तुम लोगों में से हर कोई इस प्रकार की रीतियों को पूर्णत: समझ ले। जब तुम निर्बलता का एहसास करते हो, जब तुम परमेश्वर से ज्योति पाने के लिए एक दृढ़ इच्छा का एहसास करते हो ताकि वह तुम्हें उसकी सच्चाई और उसकी इच्छा की वास्तविकता को जानने की अनुमति दे सके, तो तुम्हें सबसे ज़्यादा किस की आवश्यकता होगी? जो तुम्हें जरूरत है वह एक भरपेट आहार नहीं है, और वह कुछ भले वचन नहीं हैं। उससे बढ़कर, यह कुछ पल का आराम और देह की सन्तुष्टि नहीं है—जो तुम्हें आवश्यक है वह यह है कि परमेश्वर तुम्हें सीधे और साफ-साफ बताए कि तुम्हें क्या करना चाहिए और कैसे करना करना चाहिए, और तुम्हें साफ साफ बताए कि सत्य क्या है। तुम्हारे द्वारा इसे समझने के बाद, भले ही यह थोड़ा सा ही क्यों ना हो, क्या तुम एक अच्छा भोजन करने की तुलना में अपने हृदय में अधिक सन्तुष्टि का एहसास नहीं करते हो? जब तुम्हारा हृदय सन्तुष्ट हो जाता है, तो क्या तुम्हारा हृदय, तुम्हारा सम्पूर्ण व्यक्तित्व सच्ची शांति को प्राप्त नहीं करता है? इस उपमा और विश्लेषण के द्वारा, क्या तुम लोगों को अब समझ में आया कि मैं तुम लोगों के साथ यह वाक्य क्यों साझा करना चाहता था कि, “मनुष्य का पुत्र तो सब्त के दिन का भी प्रभु है”? इसका अर्थ वह है जो परमेश्वर से आता है, जो उसका स्वरूप है, और उसका सब कुछ किसी भी अन्य चीज़ से बढ़कर है, जिसमें वह चीज़ या वह व्यक्ति भी शामिल है जिस पर तुमने किसी समय विश्वास किया था और जिसे तुमने सब से बढ़कर सहेज कर रखा था। ऐसा कहना चाहिए, यदि एक मनुष्य के पास परमेश्वर के मुँह के वचन नहीं होते हैं या वे उसकी इच्छा को नहीं समझते हैं, तो वे शांति हासिल नहीं कर सकते हैं। अपने भविष्य के अनुभवों में, तुम लोग समझोगे कि मैं क्यों चाहता था कि आज तुम लोग इस अंश को देखो—यह बहुत महत्वपूर्ण है। सब कुछ जो परमेश्वर करता है वह सत्य और जीवन है। मानव जाति के लिए सत्य एक ऐसी चीज़ है जिसकी कमी उन के जीवन में नहीं हो सकती है, जिसके बिना वे कभी कुछ नहीं कर सकते हैं; तुम यह भी कह सकते हो कि यह सब से बड़ी चीज़ है। यद्यपि तुम उसे नहीं देख सकते हो या उसे नहीं छू सकते हो, फिर भी तुम्हारे लिए उसके महत्व की उपेक्षा नहीं की जा सकती है; यह ही वह एकमात्र चीज़ है जो तुम्हारे हृदय में शांति ला सकती है।
पढना जारी रखे