परमेश्वर पूरे ब्रह्मांड में महानतम है, तो क्या वह देह की छवि का उपयोग करके स्वयं को पूरी तरह से समझा सकता है? परमेश्वर अपने कार्य का एक चरण करने के लिए देह धारण करता है। देह की छवि का कोई महत्व नहीं है, और इसका युगों की समाप्ति से कोई संबंध नहीं है, और इसका परमेश्वर के स्वभाव से कुछ मतलब नहीं है। यीशु ने अपनी छवि को क्यों नहीं रहने दिया? उसने अपनी छवि को मनुष्य को चित्रित क्यों नहीं करने दिया, ताकि इसे बाद की पीढ़ियों को आगे सौंपा जा सके? उसने लोगों को यह स्वीकार क्यों नहीं करने दिया कि उसकी छवि परमेश्वर की छवि है? …वह केवल इसलिए देहधारी बनता है ताकि पवित्रात्मा को अपना कार्य करते समय रहने के लिए कहीं उपयुक्त जगह हो, ताकि वह देह में अपना कार्य पूरा कर सके—ताकि लोग उसका कार्य देख सकें, उसके स्वभाव के संपर्क में आ सकें, उसके वचनों को सुन सकें, और उसके कार्य के चमत्कार को जान सकें। पढना जारी रखे →
अपने प्रतिदिन के जीवन में तुम प्रार्थना पर बिलकुल ध्यान नहीं देते। लोगों ने प्रार्थना को सदैव नजरअंदाज किया है। प्रार्थनाएँ लापरवाही से की जाती थीं, जिसमें इंसान परमेश्वर के सामने बस खानापूर्ति करता था। किसी ने भी कभी परमेश्वर के समक्ष पूरी रीति से अपने हृदय को समर्पित नहीं किया है और न ही परमेश्वर से सच्चाई से प्रार्थना की है। लोग परमेश्वर से तभी प्रार्थना करते हैं जब उनके साथ कुछ घटित हो जाता है। इन सारे समयों के दौरान, क्या तुमने कभी सच्चाई के साथ परमेश्वर से प्रार्थना की है? क्या तुमने कभी पीड़ा के आँसुओं को परमेश्वर के सामने बहाया है? पढना जारी रखे →
मानव का सार जानता है देहधारी परमेश्वर, प्रकट करता है वो सब जो लोग करते हैं, मानव के भ्रष्ट स्वभाव, विद्रोही आचरण को, और भी बेहतर प्रकट करता है। वो नहीं रहता सांसारिक लोगों के साथ, पर जानता है उनकी प्रकृति और भ्रष्टाचार। ये उसका स्वरूप है। हालांकि वो दुनिया के साथ व्यवहार नहीं करता, फिर भी वो जानता है दुनिया से जुड़ने का हर एक नियम। क्योंकि वो समझता है मानवजाति को, उसकी प्रकृति को पूर्ण रूप से।
“माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा” (मत्ती 7:7)।
परमेश्वर कहते हैं, “यीशु का लौटना उन लोगों के लिए एक महान उद्धार है जो सत्य को स्वीकार करने में सक्षम हैं, परन्तु उनके लिए जो सत्य को स्वीकार करने में असमर्थ हैं, यह निंदा का एक संकेत है। तुम लोगों को अपना स्वयं का रास्ता चुनना चाहिए, और पवित्र आत्मा के विरोध में तिरस्कार नहीं करना चाहिए और सत्य को अस्वीकार नहीं करना चाहिए। तुम लोगों को अज्ञानी और अभिमानी व्यक्ति नहीं बनना चाहिए, बल्कि ऐसा बनना चाहिए जो पवित्र आत्मा के मार्गदर्शन का पालन करता हो और सत्य की खोज करने के लिए लालायित हो; सिर्फ़ इसी तरीके से तुम लोग लाभान्वित होगे। मैं तुम लोगों को परमेश्वर में विश्वास के रास्ते पर सावधानी से चलने की सलाह देता हूँ। पढना जारी रखे →
पृथ्वी पर यीशु ने जो जीवन जीया वह देह में एक सामान्य जीवन था। उसने अपनी देह का सामान्य जीवन जीया। उसके अधिकार—परमेश्वर का कार्य करना और उसके वचन बोलना, या बीमार को चंगा करना और दुष्टात्माओं को निकालना, ऐसे असाधारण कार्य करना—ने ज़्यादातर स्वयं को तब तक प्रकट नहीं किया जब तक उसने अपनी सेवकाई आरम्भ नहीं की। उसका जीवन उनतीस वर्ष की उम्र से पहले, उसके अपनी सेवकाई आरम्भ करने से पहले, इस बात का पर्याप्त प्रमाण था कि वह एक सामान्य देह वाला था। इस कारण से और क्योंकि उसने अभी तक अपनी सेवकाई को करना आरम्भ नहीं किया था, लोगों को उसमें कुछ भी दिव्य नहीं दिखाई दिया, एक सामान्य मानव, एक सामान्य मनुष्य से अधिक कुछ नहीं दिखाई दिया—जैसे कि शुरू में कुछ लोग उसे यूसुफ के पुत्र के रूप में मानते थे। लोगों ने सोचा कि वह एक सामान्य मनुष्य का पुत्र है, उसके पास यह बताने का कोई तरीका नहीं था कि वह देहधारी परमेश्वर की देह है; यहाँ तक कि जब, अपनी सेवकाई को करने के दौरान, उसने कई अचम्भे किए, तब भी अधिकांश लोगों ने कहा कि वह यूसुफ का पुत्र है, क्योंकि सामान्य मानवता के बाह्य आवरण वाला वह मसीह था। उसकी सामान्य मानवता और कार्य दोनों, यह सिद्ध करते हुए कि परमेश्वर पूरी तरह से देह में आया है, जो कि एक बहुत ही साधारण मनुष्य बन गया है, पहले देहधारण के महत्व को पूर्ण करने के लिए अस्तित्व में थे। यह कि कार्य करने से पहले उसकी सामान्य मानवता थी यह इस बात का प्रमाण था कि वह एक साधारण देह था; और यह कि उसने बाद में भी कार्य किया इस बात ने भी यह प्रमाणित किया कि वह एक साधारण देह थी, क्योंकि उसने सामान्य मानवता, संकेत और चमत्कार किए, बीमार को चंगा किया और दुष्टात्माओं को देह में से निकाला। वह चमत्कारों को कर सका उसका कारण यह था कि उसकी देह ने परमेश्वर के अधिकार को धारण किया था, ऐसी देह थी जिसमें परमेश्वर का आत्मा आच्छादित था। वह परमेश्वर का आत्मा के कारण इस अधिकार से सम्पन्न था, और इसका अर्थ यह नहीं है कि वह देह नहीं था। बीमार को चंगा करना और दुष्टात्माओं को निकालना वह कार्य था जो उसे अपनी सेवकाई में करने की आवश्यकता थी, उसकी मानवता में छिपी दिव्यता की अभिव्यक्ति थी, और इससे कुछ भी फर्क नहीं पड़ता कि उसने कौन से संकेत दिखाए या उसने अपने अधिकार को किस प्रकार से प्रदर्शित किया, वह तब भी सामान्य मानवता में रहा और तब भी एक सामान्य देह था। उस स्थिति तक कि वह सलीब पर मरने के बाद पुनर्जीवित हुआ था, तो वह एक सामान्य देह के भीतर रहा। अनुग्रह प्रदान करना, बीमार को चंगा करना, और दुष्टात्माओं को निकालना ये सब उसकी सेवकाई का हिस्सा थे, ऐसे कार्य थे जो उसकी सामान्य देह में किए गए थे। क्रूस पर जाने से पहले, इस बात की परवाह किए बिना कि वह क्या कर रहा है, वह कभी भी अपने सामान्य मानव देह से अलग नहीं हुआ। वह परमेश्वर स्वयं था, परमेश्वर का स्वयं का कार्य कर रहा था, फिर भी क्योंकि वह परमेश्वर की देहधारी देह था, उसने खाना खाया और कपड़े पहने, उसकी सामान्य मानवीय आवश्यकताएँ थी, उसमें सामान्य मानवीय तर्क-शक्ति और सामान्य मानवीय मन था। यह सब इस बात का प्रमाण था कि वह एक सामान्य मनुष्य था, न कि कोई अलौकिक। उसका कार्य परमेश्वर के पहले देहधारण के कार्य को पूर्ण करना, और पहले देहधारण की सेवकाई को पूरा करना था। देहधारण का महत्व यह है कि वह साधारण, सामान्य मनुष्य परमेश्वर स्वयं के कार्यों को करता है; अर्थात्, कि परमेश्वर अपने दिव्य कार्य को मानवता में करता है और उसके द्वारा शैतान को परास्त करता है। देहधारण का अर्थ है कि परमेश्वर का आत्मा देह बन जाता है, अर्थात्, परमेश्वर देह बन जाता है; जो कार्य वह देह में करता है वह पवित्रात्मा का कार्य होता है, जो देह में प्राप्त होता है, देह द्वारा अभिव्यक्त होता है। परमेश्वर को छोड़कर कोई भी अन्य देहधारी परमेश्वर की सेवकाई को पूर्ण नहीं कर सकता है; अर्थात्, केवल परमेश्वर की देहधारी देह, यह सामान्य मानवता—और कोई अन्य नहीं—दिव्य कार्य को व्यक्त कर सकता है। यदि, उसके पहले आगमन के दौरान, उनतीस वर्ष की उम्र से पहले परमेश्वर में सामान्य मानवता नहीं होती—यदि जैसे ही उसने जन्म लिया था वह अचम्भे कर सकता, यदि जैसे ही उसने बोलना आरम्भ किया वह स्वर्ग की भाषा बोल सकता, यदि जिस क्षण उसने सबसे पहले पृथ्वी पर कदम रखा वह सभी संसारिक मामलों को समझ सकता, हर व्यक्ति के विचारों और इरादों को समझ सकता—तो वह एक सामान्य मनुष्य नहीं कहलाया जा सकता था, और उसकी देह मानवीय देह नहीं कहलायी जा सकती थी। यदि ऐसा मामला मसीह के साथ होता, तो परमेश्वर के देहधारण का अर्थ और सार दोनों ही समाप्त हो गए होते। यह कि वह सामान्य मानवता से सम्पन्न था इससे सिद्ध होता है कि देह में देहधारी परमेश्वर था; यह तथ्य कि वह एक सामान्य मानव विकास प्रक्रिया से होकर गुज़रा आगे प्रदर्शित करता है कि वह एक सामान्य देह था; और इसके अलावा, उसका कार्य इस बात का पर्याप्त सबूत हैं कि वह परमेश्वर के वचन, परमेश्वर के आत्मा, का देह बनना था। कार्य की आवश्यकताओं की वजह से परमेश्वर देहधारी बनता है; दूसरे शब्दों में, कार्य का यह चरण देह में पूर्ण किए जाने, सामान्य मानवता में पूर्ण किए जाने की आवश्यकता थी। यही “वचन का देहधारी होना” के लिए, “वचन का देह में प्रकट होना” के लिए पूर्वापेक्षा है, और परमेश्वर के दो देहधारणों के पीछे की सच्ची कहानी है। लोगों का यह मानना हो सकता है कि यीशु का सम्पूर्ण जीवन चमत्कारों से भरा था, कि पृथ्वी पर अपने कार्य की समाप्ति तक उसने सामान्य मानवता को प्रकट नहीं किया, कि उसमें सामान्य मानवीय आवश्यकताएँ या कमज़ोरियाँ या मानवीय भावनाएँ नहीं थीं, उसे जीवन की बुनियादी आवश्यकताओँ की या सामान्य मानवीय विचारों को ग्रहण करने की ज़रूरत नहीं थी। वे उसके पास एक अतिमानवीय मन, एक सर्वोत्त्कृष्ट मानवता होने की केवल कल्पना करते। वे मानते कि चूँकि वह परमेश्वर है, इसलिए उसे उस तरह से रहना और सोचना नहीं चाहिए जैसे सामान्य मानव रहते और सोचते हैं, कि केवल कोई सामान्य व्यक्ति, एक वास्तविक इंसान, ही सामान्य मानव विचारों को सोच सकता और एक सामान्य मानवीय जीवन जी सकता है। ये सभी मनुष्य के विचार, और मनुष्य की अवधारणाएँ हैं, जो परमेश्वर के कार्य के वास्तविक इरादों के प्रतिकूल चलते हैं। सामान्य मानव सोच, सामान्य मानव सूझ-बूझ और साधारण मानवता को बनाए रखती है; सामान्य मानवता देह के सामान्य प्रकार्यों को बनाए रखती है; और देह के सामान्य प्रकार्य देह के सामान्य जीवन को इसकी समग्रता में बनाए रखते हैं। केवल ऐसी देह में कार्य करने के द्वारा ही परमेश्वर अपने देहधारण के उद्देश्य को पूर्ण कर सकता है। यदि देहधारी परमेश्वर केवल देह के बाहरी आवरण को ही धारण किए रहता, किन्तु सामान्य मानव विचारों को नहीं सोचता, तो उसकी देह मानवीय सूझ-बूझ को धारण नहीं करती, वास्तविक मानवता को तो बिल्कुल भी धारण नहीं करती। कैसे, बिना मानवता वाली, इस प्रकार की देह, उस सेवकाई को पूर्ण कर सकती है जिसे देहधारी परमेश्वर को करना चाहिए? सामान्य मन मानव जीवन के सभी पहलुओं को बनाए रखता है; बिना सामान्य मन के, कोई व्यक्ति मानव नहीं होगा। दूसरे शब्दों में, कोई व्यक्ति जो सामान्य विचारों को नहीं सोचता है वह मानसिक रूप से बीमार है। एक मसीह जिसमें कोई भी मानवता नहीं बल्कि केवल दिव्यता है उसे परमेश्वर का देहधारी देह नहीं कहा जा सकता है। इसलिए, परमेश्वर के देहधारी देह में कैसे कोई सामान्य मानवता नहीं हो सकती है? क्या ऐसा कहना ईशनिंदा नहीं होगी कि मसीह में कोई मानवता नहीं है? सभी क्रियाकलाप जिसमें सामान्य मानव शामिल होते हैं एक सामान्य मानव मन की कार्यशीलता पर भरोसा करते हैं। इसके बिना, मानव पथभ्रष्ट की तरह का व्यवहार करते; वे यहाँ तक कि सफेद और काले, अच्छे और बुरे के मध्य अंतर बताने में भी असमर्थ होते, और उनमें कोई भी मानवीय आचारनीति और नैतिक सिद्धांत नहीं होते। इसी प्रकार से, यदि देहधारी परमेश्वर ने एक सामान्य मानव के रूप में नहीं सोचा होता, तो वह एक प्रमाणिक देह, एक सामान्य देह, नहीं होता। इस प्रकार की गैर-विचारशील देह दिव्य कार्य को धारण करने में समर्थ नहीं होती। वह देह की सामान्य गतिविधियों में शामिल होने में समर्थ नहीं होती, पृथ्वी पर मनुष्यों के साथ-साथ रहने में तो बिल्कुल भी समर्थ नहीं होती। और इसलिए परमेश्वर के देहधारण का महत्व, परमेश्वर का देह में आने का वास्तविक सार समाप्त हो गया होता। परमेश्वर के देहधारण की मानवता देह में सामान्य दिव्य कार्य को बनाए रखने के लिए मौजूद रहती है; उसकी सामान्य मानवीय सोच उसकी सामान्य मानवता को और उसकी समस्त सामान्य दैहिक गतिविधियों को बनाए रखती है। कोई व्यक्ति कह सकता है कि उसकी सामान्य मानवीय सोच देह में परमेश्वर के कार्य को बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यमान रहती है। यदि यह देह एक सामान्य मानव मन धारण नहीं करती, तो परमेश्वर देह में कार्य नहीं कर सकता था और जो उसे देह में करने की आवश्यकता थी वह कभी भी सम्पन्न नहीं हो सकती थी। यद्यपि देहधारी परमेश्वर एक सामान्य मानवीय मन रखता है, किन्तु उसका कार्य मानव विचार के द्वारा अपमिश्रित नहीं होता है; वह इस पूर्वशर्त के अधीन सामान्य मन के साथ मानवता में कार्य को अपने हाथ में लेता है, कि वह मानवता को मन के साथ धारण करता है, न कि सामान्य मानवीय विचारों को प्रयोग में लाने के द्वारा। इस बात पर ध्यान दिए बिना कि उसकी देह के विचार कितने उत्कृष्ट हैं, उसके कार्य पर तर्क या सोच का ठप्पा नहीं लगता है। दूसरे शब्दों में, उसका कार्य उसकी देह के मन के द्वारा कल्पना नहीं किया जाता है, बल्कि उसकी मानवता में दिव्य कार्य की प्रत्यक्ष अभिव्यक्ति है। उसका समस्त कार्य उसकी वह सेवकाई है जिसे उसे पूरा करने की आवश्यकता है, और इनमें से कोई भी उसके मस्तिष्क द्वारा कल्पना नहीं किया जाता है। उदाहरण के लिए, बीमार को चंगा करना, दुष्टात्माओं को निकालना, और सलीब पर चढ़ना उसके मानवीय मन के परिणाम नहीं थे, किसी मानवीय मन वाले किसी भी मनुष्य द्वारा प्राप्त नहीं किए जा सकते थे। इसी तरह, आज का जीतने का कार्य ऐसी सेवकाई है जो देहधारी परमेश्वर के द्वारा अवश्य की जानी चाहिए, किन्तु यह किसी मानवीय इच्छा का कार्य नहीं है, यह ऐसा कार्य है जो उसकी दिव्यता को करना चाहिए, ऐसा कार्य जिसे करने में कोई भी दैहिक मानव सक्षम नहीं है। इसलिए देहधारी परमेश्वर को सामान्य मानव मन से सम्पन्न अवश्य होना चाहिए, सामान्य मानवता से सम्पन्न अवश्य होना चाहिए, क्योंकि उसे एक सामान्य मन के साथ मानवता में कार्य को अवश्य करना चाहिए। यही देहधारी परमेश्वर के कार्य का सार है, देहधारी परमेश्वर के कार्य का वास्तविक सार है।
— ‘परमेश्वर द्वारा धारण किये गए देह का सार’ से उद्धृत
उस समय के दौरान जब प्रभु यीशु देह में होकर काम करता था, उसके अधिकतर अनुयायी उसकी पहचान और उन चीज़ों को जो वह कहता था उनकी जाँच सम्पूर्ण रीति से नहीं कर सकते थे। जब वह क्रूस पर चढ़ गया, उनके चेलों की मानसिकता आशावान थी; जब उसे क्रूस पर कीलों से ठोंक दिया गया था उस समय से लेकर क़ब्र में डाले जाने तक, उसके प्रति लोगों की मनोवृत्तियाँ निराशाजनक थी। इस समय के दौरान, लोगों ने पहले से ही अपने हृदय में उन चीज़ों को लेकर सन्देह से इन्कार की ओर जाना प्रारम्भ कर दिया था जिन्हें प्रभु यीशु ने अपने देह में रहने के दिनों के दौरान कहा था। पढना जारी रखे →
जिस तरह से वह मनुष्यजाति के जीवित बचे रहने के लिए इन पाँच बुनियादी स्थितियों से निपटा था, उससे क्या तुम, मनुष्यजाति के लिए परमेश्वर की आपूर्ति को देख सकते हो? (हाँ।) अर्थात् परमेश्वर ने मनुष्यजाति के जीवित बचे रहने के लिए सबसे बुनियादी स्थितियों का सृजन किया। साथ ही, परमेश्वर इन चीज़ों को प्रबंधित और नियन्त्रित भी कर रहा है, और यहाँ तक कि अब भी, मानवजाति के हज़ारों सालों से अस्तित्व में रहने के बाद, परमेश्वर निरन्तर उनके रहने के पर्यावरण को बदल रहा है, और मनुष्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक उपयुक्त पर्यावरण प्रदान कर रहा है ताकि उनके जीवन को सामान्य रूप से बनाए रखा जा सके। इसे कब तक बनाए रखा जाएगा? दूसरे शब्दों में, परमेश्वर कितने समय तक ऐसा पर्यावरण प्रदान करता रहेगा? पढना जारी रखे →
धर्म समाज के कई लोग सोचते हैं कि प्रभु में विश्वास करने मात्र से उन्होंने अपने पापों का स्वीकार और प्रायश्चित कर लिया है, इसलिए उन्हें छुटकारा मिल गया है, और वे अनु्ग्रह से बचाये जा चुके हैं। जब प्रभु आएंगे, तब वे उन्हें सीधे स्वर्ग के राज्य में आरोहित कर देंगे, और संभवत: उन्हें उद्धार का कार्य करने की आवश्यकता न रहेगी। क्या यह दृष्टिकोण परमेश्वर के कार्य की सत्यता से मेल खाता है। यह वीडियो आपको जवाब से अवगत करवायेगा।
(मत्ती 18:21-22) तब पतरस ने पास आकर उस से कहा, “हे प्रभु, यदि मेरा भाई अपराध करता रहे, तो मैं कितनी बार उसे क्षमा करूँ? क्या सात बार तक?” यीशु ने उससे कहा, “मैं तुझ से यह नहीं कहता कि सात बार तक वरन् सात बार के सत्तर गुने तक।”
आपदाओं से पहले प्रभु गुप्त रूप से अवतरण हुवा है, लेकिन आप अभी तक नहीं जानते हैं। इस समय के महामारी में, प्रभु में कई विश्वाशी भी क्यों आपदा में मारे गए और यहां तक कि पादरी और याजक भी अपवाद नहीं हैं? प्रभु ने उनकी रक्षा क्यों नहीं की? शायद, हम सभी आपदा में गिर जाएंगे यदि हम आपदाओं से पहले प्रभु का स्वागत करने में असमर्थ हैं। हो सकता है, आप भ्रमित महसूस कर रहे हों: क्यों हमें लेने को प्रभु का बादल पर अभी भी अवतरण नहीं हुवा है? दरअसल, बाइबल की भविष्यवाणियों के आधार पर, आपदाओं से पहले गुप्त रूप से प्रभु का अवतरण मनुष्य को बचाना है और आपदाओं के बाद दुष्टों को दंड देने के लिए प्रभु का प्रकटन होता है। इसलिए, हमें यह खोज करने की पहल करनी चाहिए कि प्रभु का प्रकटन कहां होता है और क्या कार्य करेंगे, अन्यथा, हम प्रभु के अंतिम समय के उद्धार के अवसर को गवा देंगे।